गुजरात एवं हिमांचल में जीत से भाजपाईयों ने बांटी मिठाई


नवभारत सरायपाली. गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर स्थानीय भाजपाईयों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. विधायक रामलाल चौहान की अगुवाई में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक पर जमकर आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी. विधायक श्री चौहान ने कहा यह भाजपा के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों एवं उनके विकास कार्यों की जीत है. देशहित में लिए गए कठिन निर्णय को भी देश की जनता पूरी तरह स्वीकार करते हुए देश को आगे बढ़ाना चाहती है. यह जीत दोनो प्रदेशों में उसी का नतीजा है. आतिशबाजी के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वय विपिन उबोवेजा, संजय शर्मा, मण्डल अध्यक्ष भवानीशंकर चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता कामता पटेल, स्वर्ण सिंह सलूजा, भुपेश सलूजा, काले शर्मा, लोकनाथ बारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ आशीष दास, दलजीत बग्गा, कन्हैया पटेल, विक्रम यादव, मोहम्मद अख्तर, आशिक अली, योगेश शर्मा, हिमांचल साहू, अय्युब, रोहित प्रधान, रणजीत सिंह आहूजा, तुलाराम रथ, के बी खान, मुनव्वर हुसैन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे. 

Post a Comment

Previous Post Next Post