मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति पर नाराज 20 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति पर नाराज 20 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

नावभरात सरायपाली/पाटसेंद्री.  भाजपा मण्डल केदुवां के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की आज 25 दिसम्बर को बैठक आहूत की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष द्वारा नए मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर असंतोष जाहिर करते हुए 20 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा देते हुए जिलाध्यक्ष को पत्र पे्रषित किया है. प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पदाधिकारियों ने बताया कि विगत दिनों जिलाध्यक्ष के दौरा कार्यक्रम में केदुवां मण्डल के समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारियों के द्वारा जिलाध्यक्ष से मालिकराम पटेल पोड़ापाली को मण्डल अध्यक्ष नियुक्त करने का निवेदन किया गया था. लेकिन इसके विपरित उनके द्वारा मण्डल कार्यकारिणी सदस्यों की अवहेलना करते हुए किसी अन्य को मण्डल अध्यक्ष केदुवां के रूप में नियुक्त किया गया है. जिससे समस्त कार्यकारिणी एवं पदाधिकारीगण इस फैसले से अंसतुष्ट है और अपने पद से सामूहिक रूप से इस्तीफा दिए हैं. इस्तीफा देने वालों में प्रमुख रूप से केदुवां मण्डल के माधवदास चौधरी महामंत्री केदुवां, रमेश नायक महामंत्री भोथलडीह, समरलाल बरिहा उपाध्यक्ष केदुवां , घनश्याम प्रधान उपाध्यक्ष भोथलडीह, जगदीश साहू उपाध्यक्ष छिंदपाली, सेतलाल पटेल मण्डल मंत्री गिरसा, मालिकराम पटेल कोषाध्यक्ष पोड़ापाली, नीलमणी बरिहा अजजा मण्डल अध्यक्ष दर्राभांठा, रविलाल चौहान लिमउगुड़ा, कोमल प्रसाद नायक किसान मोर्चा मं अध्यक्ष बिजातीपाली,  बाबूलाल पटेल जिला प्रतिनिधि डंगनिया, दण्डधर साव मं उपाध्यक्ष बाराडोली, त्रिलोचन साहू संयोजक बाराडोली, गणेशराम साहू किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रिसेकेला, लीलाधर पटेल किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पेलागढ़, निलाम्बर नायक किसान मोर्चा मंडल महामंत्री परसकोल, डमरूधर नायक मण्डल उपाध्यक्ष परसकोल, जयलाल पटेल कार्यकारिणी सदस्य पाटसेंद्री, सरिता अग्रावाल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बोडेÞसरा, अनंद बरिहा अजजा उपाध्यक्ष कलेण्डा  

Post a Comment

Previous Post Next Post