नन्हें बच्चों ने खेलों में दिखाए जौहर

नन्हें बच्चों ने खेलों में दिखाए जौहर
नवभारत सरायपाली. सतपथ पब्लिक स्कूल तोषगांव में विगत दिनों वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय के निर्देशक अक्षय पात्रो ने बच्चों को संबोधित करते हुए खेल को शारीरिक विकास के लिए आवश्यक बताया. प्रतियोगिता के दौरान कक्षा नर्सरी से पाँचवीं तक के नन्हें बच्चों ने 100 मी दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़ आदि खेलों में  उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया. इस अवसर पर प्रधान पाठक सुनील सागर, हेमकांति प्रधान, सरोजा राणा, सुरेन्द्र साव, जज्ञसिनी सिदार, परमेश्वर बारिक आदि उपस्थित थे. 

Post a Comment

Previous Post Next Post